लखनऊ। देश के दिग्गज बिजनेस मैन रतन टाटा ने देर रात मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। रतन टाटा के निधन की खबरों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। देश की कई बड़ी हस्तियों और उद्योगपतियों ने रतन टाटा के निधन पर शोक जताया है। रतन टाटा के पार्थिव शरीर को अंतिम […]
लखनऊ। देश के दिग्गज बिजनेस मैन रतन टाटा ने देर रात मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। रतन टाटा के निधन की खबरों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। देश की कई बड़ी हस्तियों और उद्योगपतियों ने रतन टाटा के निधन पर शोक जताया है। रतन टाटा के पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई देने के लिए मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्टस हॉल में रखा गया।
रतन टाटा के पार्थिव शरीर को हॉल तक ले जाते वक्त सबसे आगे शांतनु नायडू दिखाई दिए। अंतिम यात्रा में शांतनु बाइक से आगे-आगे चल रहे थे। शांतनु ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर रतन टाटा के निधन पर शोक जताया। भारत के चेयरमैन रतन टाटा का 86 की उम्र में निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार थे। 31 साल के शांतनु मुंबई के निवासी है। शांतनु ने रतन टाटा को काफी प्रभावित किया था।
शांतनु टाटा ट्रस्ट के सबसे युवा असिस्टेंट है। वह पहली बार साल 2014 में रतन टाटा से मिले थे। जब शांतनु ने रात के समय सड़क दुर्घटनाओं के अवारा कुत्तों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा कॉलर तैयार किया था। इसके बाद ही रतन टाटा ने शांतनु को अपनी टीम में रख लिया था। पिछले 10 सालों में शांतनु रतन टाटा के सबसे नजदीकी और भरोसेमंद दोस्त माने जाते थे।