लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को नवरात्रि की शुरूआत पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं है। मां दुर्गा से कामना की है कि शक्ति-वंदना को समर्पित यह पावन पर्व हर किसी के लिए शुभ होता है। इस बार नवरात्रि 3 अक्टूबर से आरंभ होकर 11 अक्टूबर को समाप्त होगा। सोशल मीडिया पर दी बधाई नवरात्रि […]
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को नवरात्रि की शुरूआत पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं है। मां दुर्गा से कामना की है कि शक्ति-वंदना को समर्पित यह पावन पर्व हर किसी के लिए शुभ होता है। इस बार नवरात्रि 3 अक्टूबर से आरंभ होकर 11 अक्टूबर को समाप्त होगा।
नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 रुपो की विधि-विधान से पूजा की जाती है। नवरात्रि पूरे देश में श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। इसके बाद दशमी के दिन दशहरे का त्योहार मनाया जाता है। मोदी जी ने सोशल मीडिया के ‘एक्स’ प्लेटफॉर्म (X) पर देश वासियों को नवरात्रि की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘समस्त देशवासियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। शक्ति-वंदना को समर्पित यह पावन पर्व हर किसी के लिए शुभ हो, यही कामना है। जय माता दी।
उन्होंने आगे कहा कि देवी शैलपुत्री की आराधना के साथ नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा, ‘नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की करबद्ध प्रार्थना! उनकी कृपा से हर व्यक्ति का कल्याण हो।’ प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही मां शैलपुत्री को समर्पित एक गीत का वीडियो को भी शेयर किया है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां भगवती के भक्त नौ अलग-अलग रूपों की पूजा करते है। इसका पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है।