Advertisement
  • होम
  • देश
  • Anant- Radhika Wedding: अनंत और राधिका की शादी कराने वाले पंडित को मिली इतनी राशि, जानकर उड़ जाएंगे होश

Anant- Radhika Wedding: अनंत और राधिका की शादी कराने वाले पंडित को मिली इतनी राशि, जानकर उड़ जाएंगे होश

लखनऊ। एशिया के सबसे अमीर बिजनेस मैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और वीरेंद्र मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनकी शादी समारोह चर्चा का विषय बना हुआ है। इस शादी के सभी समारोह के साथ-साथ शादी संपन्न कराने वाले पुजारियों की भूमिका चर्चा का विषय बना हुआ […]

Advertisement
Pandit who conducted Anant and Radhika's marriage
  • July 13, 2024 9:23 am Asia/KolkataIST, Updated 9 months ago

लखनऊ। एशिया के सबसे अमीर बिजनेस मैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और वीरेंद्र मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनकी शादी समारोह चर्चा का विषय बना हुआ है। इस शादी के सभी समारोह के साथ-साथ शादी संपन्न कराने वाले पुजारियों की भूमिका चर्चा का विषय बना हुआ है। अनंत और राधिका की शादी से पहले की सभी रस्मों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पंडित चंद्र शेखर शर्मा को मीडिया रिपोर्टों को प्रमुखता से दर्शाया है।

अध्यामिकता को बढ़ावा देते है

पंडित चंद्र शेखर शर्मा एक पुजारी होने के साथ-साथ ज्योतिष, व्यक्तिगत कोच और लाइफस्टाइल मोटिवेटर भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे एक अध्यात्मिक मार्गदर्शक के रूप में भी कार्य करते हैं। वह अपने ग्राहकों को अध्यात्मिकता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। वे दूसरों को अपनी अध्यात्मिकता क्षमताओं को बढ़ाने का तरीका सिखाते हैं। पंडित चंद्र शेखर शर्मा का काम जागरूकता बढ़ाना और प्यार के माध्यम से उपचार करना हैं।

कई चर्चित चेहरों को दे चुके है अपनी सेवा

पंडित शर्मी पिछले 4 दशकों से ज्यादा समय से ज्योतिष से जुड़े हु्ए हैं। देश भर में कई बड़े ग्राहकों को वह अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। जिसमे रिलायंस इंडस्ट्रीज,टैली, प्रियंका चोपड़ा जोनस, बीकेटी, टैली, सोनू निगम , हिम्मतसिंघका और वुडक्राफ्ट शामिल हैं। वेबसाइट पर उनके द्वारा दी जाने वाली सेवाओं का विवरण भी दिया गया है। उनके द्वारा ली जाने वाली फीस कुछ इस प्रकार है।

कुंडली पढ़ना – 1000 रूपए प्रति कुंडली

कुंडली मिलाना- 1000 रूपए

शुभ मुहूर्त चुनना- 1000 रूपए

दुकान या कारखाना उद्घाटन- 5000 रूपए

भूमि पूजन या ग्राउंड ब्रेकिंग-25000 रूपए

शादी करवाना- 25000 रूपए

सत्यनारायण पूजा करवाना- 5000 रूपए

मृत्युंजय जाप- 5000 रूपए

वास्तु शांति- 50000रूपए


Advertisement