लखनऊ। होली का रंगो का त्योहार माना जाता है। देश में होली का त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है। लोग इस त्योहार के दिन एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाई देते हैं। घरों में तरह-तरह के पकवान बनते हैं। होली के त्योहार के दिन बच्चों और युवाओं में अलग तरह का जोश देखने को मिलता […]
लखनऊ। होली का रंगो का त्योहार माना जाता है। देश में होली का त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है। लोग इस त्योहार के दिन एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाई देते हैं। घरों में तरह-तरह के पकवान बनते हैं। होली के त्योहार के दिन बच्चों और युवाओं में अलग तरह का जोश देखने को मिलता है।
आजकल बाजार में उपलब्ध रंग केमिकल वाले होते हैं। जिस वजह से लोगों के स्क्रीन खराब हो जाती है। लोगों की स्कीन पर इंफेक्शन हो जाता है। इन्फेक्शन और स्किन एलर्जी से बचने के लिए ऑर्गेनिक रंगों से ही होली खेलनी चाहिए । ऐसे में रंगों को अपने घर पर ही तैयार कर सकते है। इसके लिए आपको कुछ फ्लावर्स और फल की जरूरत होती है । इसी की मदद से आप ऑर्गेनिक रंग बनाकर सेफ होली खेल सकते हैं।
नेचुरल गुलाल बनाने के लिए गुलाब की पखुंडियों की जरूरत होगी। इसे रंग बनाना बहुत ही आसान है । इसके लिए आपकों ताजा गुलाब की पंखुड़ियों को तोड़ना है। तोड़कर अच्छे से साफ करके सुखाना। फिर गुलाबी पखुंड़ियों को पीसकर पाउडर बनाना है। इसे आपका नेचुरल गुलाबी रंग घर पर ही बनकर तैयार हो जाएगा।
गेंदे के फूल से भी पीला और नारंगी रंग तैयार कर सकते है। इसके लिए भी आपको ताजा गेंदे की जरूरत होगी। गेंदे के फूल की पंखुड़ियां को तोड़ लेना है। उसे अच्छे से धोकर साफ कर लेना है। फिर सुखाकर बारीकी से पीस लेना है। आपका पीला गुलला बनकर तैयार हो जाएगा।
गाजर से नांरगी और संतरी रंग तैयार किया जा सकता है। इसके लिए आपको गाजर को अच्छे से धोकर कद्दूकस कर लेना जैसे हलवा बनाने के लिए किया जाता है। कद्दूकस करने के बाद इसे धूप में सुखाकर लेना है। इसके बाद इस पीसकर पाउडर बनाना है।
हल्दी से एक प्राकृतिक पीला रंग तैयार किया जा सकता है। हल्दी में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा के लिए लाभकारी होते हैं। होली पर नेचुरल पीला रंग तैयार कर सकते है। इसके लिए आप हल्दी को बारीकी से पीसकर पाउडर बना कर जार में स्टोर कर लें ।
पालक से आपको नेचुरल ग्रीन रंग मिलेगा। इसके लिए आपको पालक की पत्तियां अच्छे से धोकर उबालना है। उबालने के बाद पालक को अच्छे से धूप में सुखा लें। इसके बाद आप इसे मिक्सी में पीसकर कर इसका पाउडर बनाकर जार में रख लें।
गुलाल के लिए गहरा लाल रंग पाने के लिए आपको चुंकदर की जरूरत होगी। इसके लिए चुंकदर को दो भागों में बांटा ले ,फिर कद्दूकस कर लें। कद्दूकस करने के बाद सूती कपड़ा ले और निचोड़ लें। निचोड़ने के बाद जो चुंकदर बचेगा उसे धूप में सुखा लें। सूखने के बाद इसे पीसकर पाउडर कर लें। आपका गहरा लाल रंग तैयार है।