Advertisement

बढ़ती उम्र में महिलाएं खाएं ये फल, सालों-साल रहेंगी जवा

लखनऊ। बढ़ती उम्र के साथ बीमारियों का बढ़ना एक आम बात है। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, अगर उस तरीके से शरीर का ध्यान ना रखा जाए तो शरीर कमजोर हो सकता है। खासतौर से महिलाओं के शरीर में उम्र के साथ कई तरह के बदलाव आते हैं। 25 वर्ष की उम्र के बाद महिलाओं […]

Advertisement
eat these fruits in old age
  • March 11, 2025 11:57 am IST, Updated 1 day ago

लखनऊ। बढ़ती उम्र के साथ बीमारियों का बढ़ना एक आम बात है। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, अगर उस तरीके से शरीर का ध्यान ना रखा जाए तो शरीर कमजोर हो सकता है। खासतौर से महिलाओं के शरीर में उम्र के साथ कई तरह के बदलाव आते हैं। 25 वर्ष की उम्र के बाद महिलाओं में कई पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। ऐसे में महिलाओं को अपनी डाइट पर खास ध्यान देना चाहिए।

इन फलों को करें शामिल

खासकर 25 से 30 साल की आयु के बीच वाली महिलाओं को अपनी ज्यादा केयर करनी चाहिए। स्टडी के मुताबिक सभी महिलाओं को अपनी डाइट में पांच फलों को शामिल जरूर करना चाहिए। इन पांच फलों को अपनी डाइट में शामिल करने से महिलाएं 25 के बाद हेल्दी लाइफ जी सकती है। आइए जानते है कौन से है वो 5 फल।

चेरी

स्टडी के मुताबिक 25 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को अपनी डाइट में चेरी को शामिल करना चाहिए। ऐसा करने से बढ़ती उम्र में होने वाली हड्डियों की कमजोरी और अर्थराइटिस जैसी समस्याओं के जोखिम को कम करने में मदद मिलती हैं। हफ्ते में कम से कम चार बार चेरी को खाना चाहिए या उसका जूस पीना चाहिए।

टमाटर

टमाटर हर किसी वर्ग के लोगों के लिए जरूरी है, खासकर महिलाओं के लिए। स्टडी में बताया गया है कि टमाटर में लाइकोपीन नाम का पोषक तत्व पाया जाता है, जो हेल्दी स्किन को बनाए रखने का काम करता है। इसके अलावा, टमाटर फेफड़ों और पेट के कैंसर के खतरे को कम करने का काम करता है।

पपीता

पपीता विटामिन्स का बेहतरीन सोर्स है। पपीते में विटामिन ए, सी, फोलेट और फाइटोकेमिकल्स पाया जाता है। ये सभी पोषक तत्व 25 से ज्यादा उम्र की महिलाओं के शरीर को हेल्दी रखते हैं। पपीता दिल की बीमारियों, डायबिटीज और पाचन संबंधित समस्याओं को कम करता है।

अमरूद

रिसर्च से पता चलता है कि बढ़ती उम्र में महिलाओं को अमरूद का सेवन करना चाहिए। अमरूद में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने की क्षमता होती है। इतना ही नहीं अमरूद कोलेस्ट्रॉल कम करने और पोटेशियम की कमी पूरी करने में काम करता है, जो हार्ट को हेल्दी बनाता है।

सेब

सेब पेक्टिन फाइबर का अच्छा स्रोत है। यह बढ़ती उम्र में खाना पचाने में मदद करता है। साथ ही सेब गट हेल्थ को बढ़ावा देता है। सेब आपके पेट को लंबे समय तक भरा होने का एहसास कराता है, जिससे वेट मैनेजमेंट में फायदा मिलता है।


Advertisement