लखनऊ। आपने लोगों को ताजमहल जाते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी कैदी को ताजमहल जाते हुए देखा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे एक कैदी को ताजमहल जाते हुए देखा जा रहा है। कैदी के हाथ में हथकड़ी और बगल में पुलिस वाला था। ताजमहल […]
लखनऊ। आपने लोगों को ताजमहल जाते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी कैदी को ताजमहल जाते हुए देखा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे एक कैदी को ताजमहल जाते हुए देखा जा रहा है। कैदी के हाथ में हथकड़ी और बगल में पुलिस वाला था।
यूपी के आगरा में हरियाणा का एक पुलिसकर्मी कैदी को हथकड़ी से बांधकर ताजमहल दिखाने ले गया। इस दौरान पुलिस ने कैदी को पकड़ा भी नहीं था। पुलिसकर्मी को अंदर जाने का प्रयास करते हुए देखे जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान कैदी सुरक्षाकर्मियों से कह रहा था कि प्लीज, अंदर जाने दीजिए। इस घटना ने वहां मौजूद पर्यटकों और कर्मचारियों को चौका देने वाला है। ASI के कर्मचारियों ने कैदी को ताजमहल में प्रवेश करने से मना कर दिया। कैदी के साथ कई और पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं।
एक कैदी हाथ में हथकड़ी लगाकर पुलिसकर्मियों के साथ ताजमहल देखने पहुंचा तो लोग यह देखकर हैरान रह गए, क्योंकि न तो पुलिसकर्मियों ने कैदी को पकड़ा था और न ही उस पर किसी तरह की पाबंदी लगा रखी थी। कैदी बड़े आराम से खुले आसमान के नीचे टहलता रहा था।मानों वह आजाद हो।