Advertisement
  • होम
  • वायरल
  • 2024 में सांसद बनेगी सीमा हैदर! चुनाव लड़ने का मिला ऑफर

2024 में सांसद बनेगी सीमा हैदर! चुनाव लड़ने का मिला ऑफर

लखनऊ। पाकिस्तान से अपने 4 बच्चों के साथ भागकर भारत आयी सीमा हैदर को लेकर अब नयी खबर सामने आयी है। बताया जा रहा है कि सीमा हैदर जल्द ही राजनीतिक पार्टी ज्वाइन करेगी। इससे पहले यह खबर सामने आयी थी कि सीमा हैदर ने फिल्म साइन किया है। एनडीए की सहयोगी और केंद्रीय मंत्री […]

Advertisement
  • August 3, 2023 1:02 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। पाकिस्तान से अपने 4 बच्चों के साथ भागकर भारत आयी सीमा हैदर को लेकर अब नयी खबर सामने आयी है। बताया जा रहा है कि सीमा हैदर जल्द ही राजनीतिक पार्टी ज्वाइन करेगी। इससे पहले यह खबर सामने आयी थी कि सीमा हैदर ने फिल्म साइन किया है। एनडीए की सहयोगी और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने सीमा हैदर को पार्टी ज्वाइन करने का ऑफर दिया है। कहा जा रहा है कि सीमा ने RPI के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।

बनेगी महिला विंग की अध्यक्ष

पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि सीमा को पार्टी में महिला विंग की अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसके अलावा बोलने की शैली देखकर पार्टी प्रवक्ता बनाया जा सकता है। पार्टी ने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के सिंबल पर सीमा को चुनाव लड़ाने की बात कही है। पार्टी सुरक्षा एजेंसियों के जांच में सीमा को क्लीनचिट मिलने का इंतजार कर रही है।

मिलेगी भारत की नागरिकता

RPI उपाध्यक्ष मासूम किशोर ने इस बारे में कहा कि सीमा हैदर पाकिस्तानी है और वह भारत आयी है। अगर हमारी सुरक्षा एजेंसी सीमा को क्लीन चिट दे देती है तो उन्हें भारत की नागरिकता मिल जायेगी और ऐसे में उनका हमारी पार्टी में स्वागत होगा।


Advertisement