Advertisement
  • होम
  • वायरल
  • सीमा हैदर ने 15 अगस्त से पहले लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, सचिन संग फहराया तिरंगा

सीमा हैदर ने 15 अगस्त से पहले लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, सचिन संग फहराया तिरंगा

लखनऊ। पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ भारत आयी सीमा हैदर हमेशा चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में सीमा हैदर का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो अपने कथित पति सचिन के साथ तिरंगा फहरा रही है। इतना ही नहीं वीडियो में सीमा ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाते हुए देखी गयी। […]

Advertisement
  • August 14, 2023 8:44 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ भारत आयी सीमा हैदर हमेशा चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में सीमा हैदर का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो अपने कथित पति सचिन के साथ तिरंगा फहरा रही है। इतना ही नहीं वीडियो में सीमा ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाते हुए देखी गयी। इस दौरान सीमा ने तिरंगा थीम की साड़ी पहनी है और अपने माथे पर ‘जय माता दी’ की चुनरी बांध रखी है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

‘हर घर तिरंगा’ से जुड़ी सीमा

बता दें कि रविवार को ग्रेटर नोएडा में सीमा और सचिन ने अपने वकील एपी सिंह के साथ घर पर तिरंगा फहराया। इस दौरान सीमा हैदर ‘वंदे मातरम’ बोलते हुए देखी गयी। दरअसल रविवार से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत हुई है। इसमें अब पाकिस्तान से आयी सीमा भी जुड़ गयी है। इसी वजह से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एपी सिंह रविवार को सीमा और सचिन के हर पहुंचे हुए थे।

नहीं की कोई फिल्म साइन

सीमा के चारों बच्चों ने भी उनके साथ घर पर तिरंगा फहराया। सचिन के पिता नेत्रपाल भी इस दौरान मौजूद रहे। सीमा ने कहा कि वो भारत सरकार के हर घर तिरंगा कार्यक्रम में शामिल होकर बहुत खुश है और इसका समर्थन कर रही है। भारतीय संस्कृति में पूरी तरह रंगी सीमा ने इस दौरान तिरंगा प्रिंट की साड़ी पहनी थी और गले में चुन्नी लपेट रखा था। वहीं सीमा और सचिन के अधिवक्ता एपी सिंह ने बताया कि सीमा ने कोई भी फिल्म साइन नहीं की है।


Advertisement