Advertisement
  • होम
  • वायरल
  • सर पर चुन्नी रख पूजा पाठ कर रही पाकिस्तानी सीमा हैदर, वीडियो हो रहा वायरल

सर पर चुन्नी रख पूजा पाठ कर रही पाकिस्तानी सीमा हैदर, वीडियो हो रहा वायरल

लखनऊ। अपने प्यार को पाने के लिए सरहद पार करके भारत आने वाली पाकिस्तानी महिला सीमा गुलाम हैदर ने हिंदू धर्म अपना लिया है। सीमा हैदर ने नेपाल में हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली है। बता दें कि सीमा पाकिस्तान के कराची की रहने वाली है। पिछले तीन सालों से सचिन से प्यार […]

Advertisement
  • July 10, 2023 12:54 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। अपने प्यार को पाने के लिए सरहद पार करके भारत आने वाली पाकिस्तानी महिला सीमा गुलाम हैदर ने हिंदू धर्म अपना लिया है। सीमा हैदर ने नेपाल में हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली है। बता दें कि सीमा पाकिस्तान के कराची की रहने वाली है। पिछले तीन सालों से सचिन से प्यार करती है। उससे शादी करने के लिए ही वह पकिस्तान से भारत आई है। वहीं सचिन की पत्नी बन चुकी सीमा अब अलग ही अवतार में नजर आ रही है। प्रेम में पड़कर हिंदू बन चुकी सीमा अब पूजा पाठ करते हुए नजर आ रही है।

राम के सामने झुकाया शीश

सीमा हैदर के 2 वीडियो सामने आये हैं। जिसमें वो देवी-देवताओं के सामने शीश झुकाते नजर आ रही है। इसके अलावा में एक वीडियो में राम नाम की पट्टिका पहने हुए तुलसी पूजन करती देखी गई है। बता दें कि महिला का कहना है कि उसका पति एक साल पहले उसे छोड़कर सऊदी अरब रहने चला गया था। उसी दौरान पब जी खेलते हुए उसकी दोस्ती ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन से हुई।

जमीन बेचकर पहुंची भारत

सीमा हैदर ने बताया कि वो 12 लाख में जमीन बेचकर वह पाकिस्तान से भारत के लिए रवाना हुई। पाकिस्तान से भारत आने में 6 लाख रुपये खर्च हो गए। वो पाकिस्तान से पहले दुबई पहुंची और वहां से नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश किया। भारत की सीमा को पार करते हुए वो ग्रेटर नोएडा पहुंची। सीमा गुलाम हैदर नेपाल में 7 दिन रुकी। जिस दौरान उसके 3 लाख रुपये खर्च हो गए।


Advertisement