Tuesday, September 24, 2024

भारतीय प्रेमी से मिलने के लिए पाकिस्तानी प्रेमिका ने 12 लाख में बेची जमीन, ऐसे पहुंची नोएडा

लखनऊ। अपने प्यार को पाने के लिए सरहद पार करके भारत आने में पाकिस्तानी महिला सीमा गुलाम हैदर को कई तरह की परेशानी उठानी पड़ी। महिला ने अपने प्रेमी से मिलने के लिए अपनी जमीन भी बेच दी। उस जमीन के बदले महिला को 12 लाख रुपए मिले। जिसके बाद वह अपने चारों बच्चों को लेकर भारत के लिए रवाना हो गई।

6 लाख रुपए खर्च

बताया जा रहा है कि महिला को पाकिस्तान से भारत आने में 6 लाख रुपये खर्च हो गए। वो पाकिस्तान से पहले दुबई पहुंची और वहां से नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश किया। भारत की सीमा को पार करते हुए वो ग्रेटर नोएडा पहुंची। सीमा गुलाम हैदर नेपाल में 7 दिन रुकी। जिस दौरान उसके 3 लाख रुपये खर्च हो गए।

मथुरा से गिरफ्तार

अपने रुपये खर्च होता देखकर उसे लगा कि इसके बाद मुश्किलें बढ़ जायेगी तो सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर भारत की सीमा में घुस गई। जहां से होते हुए वो ग्रेटर नोएडा पहुंची लेकिन रविवार को पुलिस ने उसे मथुरा से गिरफ्तार कर लिया।

आईएसआई एजेंट होने का शक

ग्रेटर नोएडा पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने महिला से सवाल किया तो उसने अपना और अपने बच्चों का पासपोर्ट दिखाया। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति एक साल पहले उसे छोड़कर सऊदी अरब रहने चला गया था। उसी दौरान पब जी खेलते हुए उसकी दोस्ती ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन से हुई। महिला से पुलिस ने 150 से ज्यादा सवाल किए जिसका जवाब उसने बिना डरे बेबाकी से दिया। पुलिस को उसकी निर्भरता देखकर आशंका है कि महिला आईएसआई की एजेंट है।

मांगी भारत की नागरिकता

वहीं सीमा का कहना है कि वो सचिन से बहुत प्यार करती है, उसके बिना नहीं जी सकती। अपना पूरा जीवन वह अपने प्रेमी के साथ गुजारना चाहती है। उसने भारत की नागरिकता देने की मांग कर दी है।

Latest news
Related news