Friday, September 20, 2024

राम मंदिर बनने पर मुस्लिम महिला ने सजाया प्रभु राम का दरबार, परिवार संग जाएंगी अयोध्या

लखनऊ। प्रभु राम की नगरी अयोध्या में रामलला के गर्भ गृह (Ram Mandir )का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। 22 जनवरी 2024 को 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड शुभ मुहूर्त में मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। समारोह के लिए अवध में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। सभी को निमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है। इसी बीच अलीगढ़ की एक मुस्लिम महिला ने राम मंदिर बनने पर अपने घर में राम दरबार सजाया है।

मांगी थी मन्नत

मुस्लिम महिला का कहना है कि वो 22 जनवरी तक प्रभु राम की पूजा करेगी। उसका कहना है कि जब राम मंदिर की नींव डाली गई थी तो उसने मन्नत मांगी थी। अब जब मन्नत पूरी होने जा रही है तो वह 22 जनवरी तक प्रभु राम की पूजा करेगी। रूबी आसिफ खान नाम की महिला भाजपा की कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राम मंदिर का निर्माण हुआ है वैसे ही मथुरा के शाही ईदगाह को तोड़ कर वहां पर भगवान कृष्ण का मंदिर बनाना चाहिए।

रामलला के लिए जाएंगी अयोध्या

रूबी ने आगे कहा कि उन्हें रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए निमंत्रण नहीं मिला है लेकिन वो बहुत जल्द ही अपने पूरे परिवार के साथ अयोध्या जाएंगी। बता दें कि रुबी काफी समय से मुस्लिम कट्टरपंथियों के निशाने पर है। उन्होंने अपने घर में भगवान गणेश और मां दुर्गा की प्रतिमा रख रही है। रूबी का कहना है कि भगवान राम सबके हैं। हिंदू हो या फिर मुस्लिम हम राम के हैं राम हमारे हैं।

Latest news
Related news