Friday, September 20, 2024

सीमा हैदर की तरह मुस्लिम से हिंदू बनकर युवती ने की शादी, अब पुलिस चंगुल में, जानिए मामला

लखनऊ। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के जेवर क़स्बे में एक अनोखी शादी सुर्ख़ियों में है। दरअसल इस दुल्हन की किस्मत भी सीमा हैदर जैसी है। बता दें कि बुलन्दशहर की एक युवती ने फेसबुक पर जेवर के लड़के से बात की और बाद में उसे अपना दिल दे बैठी। फिर पाकिस्तानी सीमा हैदर की तरह मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया और कोर्ट मैरेज कर ली।

जानिए मामला

शादी के बाद दुल्हन अपने ससुराल आ गयी लेकिन अब पुलिस के चंगुल में फंस गयी है। मामला जेवर के मोहल्ला सलिलयान का है। जहां का रहने वाला कुलदीप ठाकुर (26 वर्ष) फेसबुक पर बुलंदशहर की रहने वाली एक युवती से चैट करता था। दोनों के बीच इतनी गहरी मोहब्बत हो गयी कि लड़की ने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया। युवक कोर्ट मैरेज कर युवती को अपने घर ले आया। दोनों सुखीपूर्वक रहने लगे। इसी बीच लड़की का भाई जो सेना में है उसने कुलदीप ठाकुर पर आरोप लगाया कि उसने उसकी बहन का जबरन धर्म परिवर्तन कराया है अपने पास रख रखा है।

युवती ने मेडिकल कराने से किया इनकार

इस मामले में लड़की के भाई ने बुलन्दशहर पुलिस के अधिकारियों को नामजद तहरीर दी। पांच दिन पहले बुलन्दशहर पुलिस महिला पुलिसकर्मी के साथ आयी और कुलदीप ठाकुर और उसकी पत्नी को उठा ले गयी। कोर्ट मैरेज का कागजात देखने के बाद पुलिस ने कुलदीप को तो उसी दिन छोड़ दिया लेकिन पांच दिन बाद भी उसकी पत्नी को नहीं छोड़ा है। यहां तक की विवाहिता को उसके ससुराल वालो से मिलने तक नहीं दिया जा रहा है। इसी बीच बुलंदशहर पुलिस ने विवाहिता को मेडिकल कराने को कहा जिसके लिए युवती ने साफ़ इनकार कर दिया। इससे लड़की के मायके वाले भी नाराज दिखे।

Latest news
Related news