Advertisement
  • होम
  • वायरल
  • यूपी में एक और सास ने दामाद को बनाया अपना शिकार, प्रेमजाल में फंसाकर हुई फरार

यूपी में एक और सास ने दामाद को बनाया अपना शिकार, प्रेमजाल में फंसाकर हुई फरार

लखनऊ। अलीगढ़ में दामाद के साथ भागने वाली सास जैसा ही एक मामला बस्ती से सामने आया है। जहां एक महिला अपने ही होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई। यह घटना बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र की है। इस घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने परिजनों की सूचना पर […]

Advertisement
mother-in-law and son-in-law love story
  • April 29, 2025 12:58 pm Asia/KolkataIST, Updated 7 hours ago

लखनऊ। अलीगढ़ में दामाद के साथ भागने वाली सास जैसा ही एक मामला बस्ती से सामने आया है। जहां एक महिला अपने ही होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई। यह घटना बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र की है। इस घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने परिजनों की सूचना पर सास और दामाद को ढूंढना शुरू कर दिया।

सास-दामाद के बीच होती थींबातें

बता दें कि बस्ती की दुबौलिया इलाके के एक लड़के का रिश्ता 4 महीने पहले गोंडा की एक लड़की से तय हुआ था। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई, लेकिन इसी दौरान लड़की की मां भी अपने होने वाले दामाद से बात करने लगी। शुरुआत में घर वालों को इस पर कोई शक नहीं हुआ, लेकिन धीरे-धीरे जब बाते बढ़ने लगी और व्यवहार बदलने लगा तो परिवार वालों को शक होने लगा। जब इस बात की सच्चाई सामने आई तो लड़की वालों ने लड़के वालों के साथ अपना रिश्ता तोड़ दिया

लड़का होने वाली सास के साथ भागा

रिश्ता टूटने के बाद लड़की का किसी ओर जगह रिश्ता हुआ। लड़की की शादी की तारीख तय की गई। हालांकि लड़के और महिला के बीच बातचीत करने में कोई कमी नहीं आई। आरोप है कि तीन दिन पहले ही लड़का अपनी होने वाली सास के साथ घर से भाग गया। परिवार वालों ने पहले महिला को खुद ढूंढा, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस युवक के घर पर भी पहुंची लेकिन वह वहां नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि दोनों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें ढूढ़ लिया जाएगा।

परिवार को शर्मिंदा होना पड़ा

पुलिस ने सास और दामाद को ढूंढने के लिए टीम का गठन किया है। मोबाइल लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा है। जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। बस्ती की यह घटना हाल ही में अलीगढ़ के मामले जैसी है। दोनों ही सासने अपनी बेटी की परवाह किए बिना दामाद के साथ भाग गईं। दोनों ही मामलों में लड़की की मां और दामाद के बीच बातचीत शुरू हुई थी, जो आगे चलकर प्रेम संबंध में बदल गई थी। अलीगढ़ मामले की तरह ही बस्ती में भी परिवार को शर्मिंदा होना पड़ा है।


Advertisement