Thursday, September 19, 2024

10 साल बाद अचानक मिला बिछड़ा हुआ पति, देखते ही रोने लगी पत्नी, वीडियो वायरल

लखनऊ। यूपी के बलिया से एक दिल छू लेने वाली खबर सामने आयी है। यहां पर एक महिला का 10 साल पहले खोया पति वापस मिल गया। वहीं इतने सालों के बाद पति को देखकर महिला भावुक हो गयी और रोने लगी। महिला वहीं पर अपने पति के पास जाकर बैठ गयी और अपने हाथों से उसके बाल और चेहरे को साफ़ करने लगी। इस घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है।

पति के गले से लिपटकर रोयी महिला

जानकारी के मुताबिक महिला का अर्धविक्षिप्त पति 10 साल पहले नेपाल में बिछड़ गया था। शुक्रवार को महिला किसी काम से जिला अस्पताल पहुंची हुई थी। तभी उसकी नजर सड़क किनारे बैठे एक व्यक्ति पर गयी। व्यक्ति के शरीर पर कपड़ा नहीं था। चेहरे और बाल बहुत गंदे लग रहे थे। मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को महिला ने पहचान लिया और उसके गले से लिपटकर रोने लगी। महिला का नाम जानकी देवी बताया जा रहा है जबकि उसके पति की पहचान मोती चंद्र वर्मा के रूप में हुई है।

जानिये 10 साल पहले क्या हुआ था

जानकी देवी के अनुसार उसका पति मोती चंद्र वर्मा 10 साल पहले नेपाल में अपना इलाज कराने गए थे। जहां से वो खो गये। तब से अब तक जानकी देवी पति की तस्वीर लिए उसे ढूंढने में लगी हुई थी। जिसके बाद आज जाकर उसके पति मिले हैं। जानकी देवी ने कहा कि अब उनकी जिंदगी कट जायेगी क्योंकि उनके भगवान अब मिल गये हैं।

Latest news
Related news