Wednesday, October 23, 2024

एल्विश यादव की भगवान राम वाली हूडी से सोशल मीडिया पर हो गया बवाल

लखनऊ। फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव ने एक हूडी लॉन्च की है जिसमें भगवान राम की तस्वीरें बनी हुई है। साथ ही इसके आगे संस्कृत का एक श्लोक लिखा हुआ है। अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। दरअसल इसे लेकर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

पैसा बनाने के लिए धर्म का सहारा

एल्विश के पोस्ट पर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आईं है। कुछ लोगों का हूडी को लेकर कहना है कि एल्विश पैसा बनाने के लिए धर्म का सहारा ले रहे हैं वहीं कुछ कह रहे हैं कि धर्म का तड़का चढ़ाकर कपड़ों को सामान्य दाम से ज्यादा महंगा बेचने का एक हथकंडा है। साथ ही कुछ एल्विश के समर्थन में भी आ गए और उनकी हूडी की तारीफ की।

एल्विश यादव ने धर्म को धंधा बनाया

असीम रियाज नाम के एक यूजर ने लिखा कि वाह रे प्रभावशाली लोग धर्म के नाम पर व्यापार करके इतनी दूर जा रहे हैं? और नग्नता से भरे गानों का क्या? एल्विश को शर्म करना चाहिए। वहीं राम निहाल नाम के एक यूजर ने लिखा कि धर्म को धंधा बना दिया है। हे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम आप ही देखिए इस कलयुग में कुछ चतुर चालाक लोग आपके नाम का प्रयोग करके धंधा कर रहे हैं।आप इन्हें माफ़ कर देना। वहीं एक यूजर ने लिखा कि 1500 के लिए भगवान राम को भी नहीं छोड़ा।

समर्थन में उतरे लोग

वहीं कुछ लोग एल्विश के समर्थन में भी आये हैं। A नाम के यूजर ने इसे बेस्ट हूडी बताया और कहा कि जल्द ही इसे आर्डर करेंगे। कुछ ये भी कहते नजर आये कि हूडी बेचना कोई अपराध नहीं है। कुछ लोगों ने इसे पोस्ट की रीच की भी बात की।

Latest news
Related news