Friday, September 20, 2024

ज्योति मौर्य मामले में कमांडेंट मनीष दुबे का सस्पेंड होना कंफर्म, आलोक को रास्ते से हटाना चाहते थे दोनों

लखनऊ। कुछ दिनों से सुर्ख़ियों में रहने वाली यूपी की PCS अधिकारी ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच का विवाद चर्चा में बना हुआ है। वहीं अब ज्योति मौर्य के कथित प्रेमी मनीष दुबे का सस्पेंड होना कंफर्म हो गया है। इस मामले में अब सिर्फ आधिकारिक आदेश जारी होना है। DG होमगार्ड विजय कुमार मौर्य के मुताबिक मनीष दुबे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी गई है।

दोषी पाया गया मनीष

ज्योति के पति आलोक मौर्य ने शिकायती पत्र के साथ कुछ चैट मैटेरियल भी दी थी। इसके आधार पर जो जांच की गई तो मामला गंभीर पाया गया। मनीष दुबे पर अमरोहा में महिला सिपाही से यौन शोषण का भी आरोप है। शुरुआती जांच में यह आरोप सही पाया गया है। जिसके बाद मनीष के खिलाफ निलंबन और पुलिस कार्यवाही की सिफारिश की गई है।

आलोक को मारने की बात

बता दें कि आलोक की तरफ से प्रयागराज के धूमनगंज थाने में तहरीर दी गई थी। इसके आलावा उन्होंने होमगार्ड मुख्यालय में शिकायत करते हुए ज्योति और मनीष के बीच की वॉट्सऐप चैट और कॉल रिकॉर्डिंग सौंपी थी। कॉल रिकॉर्डिंग में कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। मनीष और ज्योति मिलकर आलोक को दुनिया से हटाने वाले थे।

महिला सिपाही का यौन शोषण

मनीष दुबे जब अमरोहा में तैनात थे तो उनके ऊपर एक महिला सिपाही ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। महिला सिपाही ने जब मनीष की बात नहीं मानी तो उन्होंने 2 महीने तक उसे ड्यूटी नहीं करने दिया और परेशान करता रहा। महिला सिपाही ने इस बाबत अपने सीनियर अफसरों से शिकायत भी की थी। बाद में उसने अपना ट्रांसफर करवा लिया था।

मांगा 80 लाख दहेज़

मनीष दुबे ने वर्ष 2021 में लखनऊ के अलीगंज स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। शादी के बाद उसकी पत्नी ने दहेज़ के लिए 80 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया। जांच के दौरान पत्नी की तरफ से भी बयान दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक पत्नी ने दहेज़ वाली बात की पुष्टि कर दी है। इसके अलावा मनीष के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें मिल चुकी हैं।

Latest news
Related news