Advertisement
  • होम
  • वायरल
  • आगरा में मुर्गे की हुई लूट, हाईवे पर दिखा हैरान कर देने वाला नजारा

आगरा में मुर्गे की हुई लूट, हाईवे पर दिखा हैरान कर देने वाला नजारा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगरा से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां पर कोहरे की वजह से हुए सड़क हादसे के बाद मुर्गा लूट का मामला सामने आया है। दरअसल यहां पर घने कोहरे की वजह से एक्सीडेंट हो गया था। 10 से अधिक गाड़ियां एक साथ टकरा गई। इसमें एक मैक्स गाड़ी भी थी […]

Advertisement
  • December 27, 2023 8:49 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगरा से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां पर कोहरे की वजह से हुए सड़क हादसे के बाद मुर्गा लूट का मामला सामने आया है। दरअसल यहां पर घने कोहरे की वजह से एक्सीडेंट हो गया था। 10 से अधिक गाड़ियां एक साथ टकरा गई। इसमें एक मैक्स गाड़ी भी थी जिसमें मुर्गे रखे हुए थे। हादसे के बाद वहां पर मौजूद लोगों में मुर्गे को लूटने के लिए होड़ मच गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

पुलिस के न होने का उठाया फायदा

बता दें कि आगरा मथुरा फिरोजाबाद नेशनल हाईवे पर घने कोहरे की वजह से आधा दर्जन से अधिक वाहन वापस में टकरा गए। इसमें मुर्गों से भरा एक ट्रक भी था। लोगों ने मुर्गे को लूटने के लिए उत्पात मचा दी। जिनके हाथ में जितने मुर्गे आये लोग वहां से लेकर भागे। जिस वक़्त लोग मुर्गे को लूट रहे थे वहां पर पुलिस मौजूद नहीं थी। पुलिस के न होने का लोगों ने खूब लाभ उठाया और जमकर मुर्गे लूटे।

मदद के बदले मुर्गा लेकर भागे लोग

वहीं नेशनल हाईवे पर मुर्गे की लूट का किसी ने वीडियो बना लिया जो खूब वायरल हो रहा है। लोग अपने दोनों हाथों में मुर्गा लेकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। दुर्घटना के बाद लोग हादसे में मदद करने के बजाय वाहन से मुर्गा लेकर भागते हुए नजर आये।


Advertisement