लखनऊ। साल 2023 के लिए खेल मंत्रालय की तरफ से राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा 25 और खिलाड़ियों को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवॉर्ड मिलेगा। 9 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति भवन में […]
लखनऊ। साल 2023 के लिए खेल मंत्रालय की तरफ से राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा 25 और खिलाड़ियों को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवॉर्ड मिलेगा। 9 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति भवन में होने वाले प्रोग्राम में सभी को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाएंगे। बता दें कि मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप 2023 में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 24 विकेट होने खाते में दर्ज किये।