Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • तेजी से बढ़ रही अखिलेश यादव की बेटी अदिति की लोकप्रियता, मां डिंपल के लिए मांग रहीं VOTE

तेजी से बढ़ रही अखिलेश यादव की बेटी अदिति की लोकप्रियता, मां डिंपल के लिए मांग रहीं VOTE

लखनऊ। लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में यूपी के मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव लोकसभा चुनाव के लिए दोबारा मैदान में हैं। इस बार उनकी बेटी अदिति यादव भी मां के लिए जनता के बीच जाकर वोट मांग रहीं हैं। पिछले एक महीने में वह कई बार डिंपल […]

Advertisement
  • April 20, 2024 5:23 am IST, Updated 11 months ago

लखनऊ। लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में यूपी के मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव लोकसभा चुनाव के लिए दोबारा मैदान में हैं। इस बार उनकी बेटी अदिति यादव भी मां के लिए जनता के बीच जाकर वोट मांग रहीं हैं। पिछले एक महीने में वह कई बार डिंपल के साथ बेटी मंच पर नजर आई। शुक्रवार को वह एक बार फिर मंच पर दिखाई दी।

सपा को जीताने के ली की अपील

शुक्रवार को एक खास बात यह दिखी कि अदिति इस बार मंच पर मां डिंपल के साथ नहीं थीं। वह कार्यकर्ताओं के बीच अकेली दिखीं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह राजनीति में एंट्री लेने की तैयारी में नहीं बल्कि एंट्री ले चुकी हैं। उन्होंने एक नुक्कड़ सभा में हिस्सा लिया। 7 मई को होने वाले मतदान में सपा को जिताने की अपील की।

नुक्कड़ सभा में हुईं शामिल

इससे पहले कार्यकर्ताओं ने उन्हें चांदी का मुकुट, पगड़ी और पुष्प माला पहनाकर उनका स्वागत किया। वह भी कार्यकर्ताओं के बीच कॉन्फिडेंट दिखीं। बतातें चलें कि सपा इस बार बड़ी जनसभाएं न करके नुक्कड़ सभाएं कर रही है। ऐसी की एक नुक्कड़ सभा शुक्रवार को आयोजित थी। इसमें अदिति यादव शामिल हुईं और सपा को जिताने की अपील की।


Advertisement