Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Weather Update: यूपी में अब गर्मी की एंट्री, जानें आज कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम

Weather Update: यूपी में अब गर्मी की एंट्री, जानें आज कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम

लखनऊ। देश के तमाम राज्यों के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश का मौसम भी लगातार बदल रहा है। प्रदेश भर में अब मौसम पूरी तरह से बदल चुका है. मंगलवार यानी 5 मार्च को प्रदेश भर का अधिकतम पारा 25 से 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुआ। हालांकि अभी […]

Advertisement
Now summer has entered UP
  • March 6, 2024 3:19 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। देश के तमाम राज्यों के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश का मौसम भी लगातार बदल रहा है। प्रदेश भर में अब मौसम पूरी तरह से बदल चुका है. मंगलवार यानी 5 मार्च को प्रदेश भर का अधिकतम पारा 25 से 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुआ। हालांकि अभी भी लोगों को तेज हवाओं के कारण रात और सुबह में हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है.

लखनऊ वैज्ञानिक के अनुसार जल्द बढ़ेगी गर्मी

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आज यानी 6 मार्च को तेज हवाएं चलेंगी और तापमान भी बढ़ने के आसार हैं. वहीं न्यूनतम पारा में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम पारा में तीन से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार हैं। इसके बाद गर्मीं का सितम पूरी तरह प्रदेश भर में देखने को मिलेगा।

इन जिलों का तापमान

आज बुधवार को बरेली, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, आगरा और अलीगढ़ सहित इटावा में न्यूनतम पारा 12 से 13 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम पारा 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है.

गाजियाबाद और नोएडा का तापमान

हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज, आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद,और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम पारा 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। वहीं न्यूनतम पारा 11से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।


Advertisement