Wednesday, September 25, 2024

22 जुलाई को मनाया जाएगा वन महोत्सव, 35 करोड़ पौधे लगाए जाने का लक्ष्य

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मंत्रिमंडल की विशेष बैठक बुलाई। इस बैठक में सीएम ने वन महोत्सव-2023 के सफल आयोजन की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने जरुरी दिशा-निर्देश दिए। वहीं कैबिनेट बैठक में 17 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सीएम योगी ने 2 बिजली प्लांट लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

स्थापित होंगे 2 पॉवर प्लांट

यूपी में 800 MW के 2 बिजली प्लांट लगाए जायेंगे। यूपी सरकार और NTPC का ज्वाइंट प्रोजेक्ट होगा। सोनभद्र के ओबरा में 2 पॉवर प्लांट स्थापित किये जायेंगे। यह उत्तर प्रदेश का पहला अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल पॉवर प्लांट होगा। पॉवर प्लांट ओबरा डी के नाम से स्थापित होगा। पहला प्लांट 50 महीने में स्थापित होने की संभावना है जबकि दूसरे प्लांट की 56 महीने में स्थापित होने की संभावना है। दोनों प्लांट लगभग 18 हजार करोड़ की लागत से लगेंगे।

35 करोड़ पौधे लगाए जाने का लक्ष्य

इसके अलावा 22 जुलाई को ‘वन महोत्सव’ के रूप में पौधरोपण किया जाएगा। इस साल पौधरोपण में रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। वृहद पौधारोपण अभियान के तहत 35 करोड़ पौधे लगाए जाने लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए मंडलवार लक्ष्य तय किए गए हैं। साथ ही 15 अगस्त के दिन 5 करोड़ पौधे लगाए जाने की तैयारी हो रही हैं।

Latest news
Related news