Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश: यूपी में तीन दिन तक मौसम रहेगा सुहाना, कुछ शहरों में होगी झमाझम बारिश

उत्तर प्रदेश: यूपी में तीन दिन तक मौसम रहेगा सुहाना, कुछ शहरों में होगी झमाझम बारिश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार बन रहे हैं। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक 31 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। जिसके बाद रात में ठंड बढ़ जाएगी। वहीं मौसम तीन दिन तक सुहाना […]

Advertisement
  • January 31, 2023 6:16 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार बन रहे हैं। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक 31 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। जिसके बाद रात में ठंड बढ़ जाएगी। वहीं मौसम तीन दिन तक सुहाना बना रहेगा।

जारी किया येलो अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार को बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि इसके बाद मौसम सामान्य हो जायेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जम्मू कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों पर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जिसका असर अन्य जगहों पर भी देखा जा रहा है।

किसानों की बढ़ी टेंशन

दूसरी तरफ मौसम के करवट बदलने से किसान काफी परेशान है। यदि बारिश होती हैं तो इससे किसानों को नुकसान होगा। बेमौसम बारिश की वजह से खेतों में तैयार आलू, राई, अरहर, सरसों आदि फसलों को काफी नुकसान पहुंचेगा। जिसमें सबसे ज्यादा असर आलू पर पड़ेगा


Advertisement