लखनऊ। प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने यूपी विधानमंडल में बजट पेश किया। 6.90 लाख करोड़ का यह बजट यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बताया जा रहा है। बजट पेश करते हुए सरकार ने महिलाओं के लिए कई अहम घोषणाएं की। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने महिलाओं के लिए घोषणा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री […]
लखनऊ। प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने यूपी विधानमंडल में बजट पेश किया। 6.90 लाख करोड़ का यह बजट यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बताया जा रहा है। बजट पेश करते हुए सरकार ने महिलाओं के लिए कई अहम घोषणाएं की। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने महिलाओं के लिए घोषणा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंर्तगत वर्ष 2023–24 के लिए 1050 करोड़ रुपए प्रस्तावित है।
सभी वर्गों की बेटियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना हेतु 600 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के गरीब व्यक्तियों की बेटियों की शादी के लिए अनुदान योजना अंतर्गत 150 करोड़ रुपया खर्च होंगे।
विधवाओं के भरण- पोषण अनुदान योजना हेतु 4032 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है। वर्तमान में 32 लाख 62 हजार निराश्रित महिलाओं को इस योजना के तहत पेंशन दी जा रही है।
ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही महिला सामर्थ्य योजना हेतु बजट में 83 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त राज्य में कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 3 महिला पीएसी बटालियन का गठन किया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं एवं धात्री महिलाओं के लिए जननी सुरक्षा, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम आदि संचालित किए जा रहे हैं।