Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • UP Weather : यूपी में इस दिन से फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश का पूर्वानुमान, फिलहाल येलो अलर्ट जारी

UP Weather : यूपी में इस दिन से फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश का पूर्वानुमान, फिलहाल येलो अलर्ट जारी

लखनऊ। प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दोपहर को सर्दी से राहत मिलते देखा जा रहा है लेकिन रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बता दें, 31 जनवरी से हल्की बारिश का भी पूर्वानुमान है। येलो अलर्ट जारी मौसम में पल-पल बदलाव देखने को मिल रहा है। जिसे देखते […]

Advertisement
  • January 29, 2024 6:35 am IST, Updated 1 year ago

लखनऊ। प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दोपहर को सर्दी से राहत मिलते देखा जा रहा है लेकिन रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बता दें, 31 जनवरी से हल्की बारिश का भी पूर्वानुमान है।

येलो अलर्ट जारी

मौसम में पल-पल बदलाव देखने को मिल रहा है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में आज से येलो अलर्ट जारी है। यानी रात के वक्त कोहरा और शीत लहर का असर रहेगा। सुबह 8:00 बजे तक घना कोहरा रहा और शीत लहर का प्रभाव भी देखने को मिला लेकिन दोपहर 10:00 बजे के बाद प्रदेश में मौसम साफ होगा। हल्की धूप खिलेगी जिससे तापमान चढ़ेगा। लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक 31 जनवरी से उत्तर प्रदेश में बारिश का भी पूर्वानुमान है। हल्की बारिश पूरे उत्तर प्रदेश में 31 जनवरी से होगी।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया

वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि यूपी में शनिवार से अच्छी धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान ज्यादातर जिलों में अभी भी 5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 11 डिग्री सेल्सियस के बीच ही चल रहा है। 31 जनवरी तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। यानी दोपहर में सर्दी से लोगों को राहत मिलेगी जबकि रात और सुबह बेहद ठंडे रहेंगे। वहीं 31 जनवरी से बूदां-बांदी का भी पूर्वानुमान है।

आज आपके जिले का तापमान

बता दें, लखनऊ का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं हरदोई, बाराबंकी, कानपुर देहात, कानपुर शहर, लखीमपुर खीरी, वाराणसी और गोरखपुर समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 9 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा जबकि इन शहरों का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से लेकर 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। फतेहपुर, सुल्तानपुर, बांदा, फैजाबाद, गाजीपुर, फुरसतगंज, फतेहगढ़, बस्ती, उरई, झांसी और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से लेकर 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

  • बरेली से इटावा तक ऐसा रहेगा मौसम

शाहजहांपुर, बरेली, नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, मेरठ, अलीगढ़, आगरा और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 11 से 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.


Advertisement