Advertisement

UP Weather : यूपी में बदलेगा मौसम का मूड, येलो अलर्ट जारी

लखनऊ: अप्रैल के माह में देश के तमाम राज्यों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला जारी है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मौसम (UP Weather) में एक बार फिर बदलाव होने के आसार हैं। प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण आगामी 14 अप्रैल से 15 अप्रैल तक मौसम का मूड पूरी तरह बदला हुआ […]

Advertisement
UP Weather
  • April 13, 2024 2:44 am Asia/KolkataIST, Updated 12 months ago

लखनऊ: अप्रैल के माह में देश के तमाम राज्यों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला जारी है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मौसम (UP Weather) में एक बार फिर बदलाव होने के आसार हैं। प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण आगामी 14 अप्रैल से 15 अप्रैल तक मौसम का मूड पूरी तरह बदला हुआ रहेगा। इस दौरान तेज आंधी-तूफान और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने राजधानी लखनऊ के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि प्रदेश में बदलते हुए मौसम का मिजाज कल यानी शुक्रवार शाम से ही दिखने लगा। इस दौरान कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई।

11 से 12 अप्रैल को बदलेगा मौसम

IMD का मानना है कि मध्य क्षोभमंडल में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हवा का प्रेशर बना रहा है। जिसका असर सभी प्रदेशों में दिखने को मिल रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि इसका असर 11 से 12 अप्रैल को होगा। प्रदेश में हवा का रुख बार -बार बदल रहा है. इसलिए मौसम विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया है कि इसका असर कल यानी रविवार से सोमवार के बीच दिखने को मिलेगा। शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में शाम के समय बादल छाए रहे। इस दौरान कानपुर समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश दर्ज हुई। बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चली। कल शुक्रवार को अधिकतम पारा में हल्की गिरावट हुई हालांकि न्यूनतम पारा में उछाल देखने को मिला।

ऐसा रहेगा तापमान का हाल

आज प्रदेश का मौसम कुछ बदला-बदला सा रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम पारा में गिरावट होने के आसार हैं। प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों को तेज धूप से राहत जरूर मिलेगी। आज शनिवार को प्रदेश का मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि रविवार से मौसम में बदलाव होने के आसार हैं।


Advertisement