Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • UP Weather Update: यूपी में मौसम ने लिया यू टर्न, कई जिलों में होगी बारिश

UP Weather Update: यूपी में मौसम ने लिया यू टर्न, कई जिलों में होगी बारिश

लखनऊ। देश भर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश की बात करें तो आज यहां बसंत पंचमी पर कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश भर के कुछ जिलों में अधिक बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। वहीं कल से मौसम साफ़ रह सकता […]

Advertisement
Weather took a U turn in UP
  • February 14, 2024 3:53 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। देश भर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश की बात करें तो आज यहां बसंत पंचमी पर कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश भर के कुछ जिलों में अधिक बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। वहीं कल से मौसम साफ़ रह सकता है।

पिछले दिन भी हुई बारिश

लखनऊ मौसम केंद्र के वैज्ञानिक ने बताया कि पिछले दिन उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज हुई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश के मौसम में बदलाव हो रहा है। राज्य के अधिकतम और न्यूनतम पारा में बढ़ोतरी हुई है। इससे लोगों को ठंड से राहत तो जरूर मिल गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। वहीं कल यानी गुरुवार से प्रदेश का मौसम साफ़ रह सकता है, जिससे गर्मी बढ़ना शुरू हो जाएगा।

आज का मौसम

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक राजधानी लखनऊ का अधिकतम पारा 24 डिग्री और न्यूनतम पारा 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। वहीं राज्य के अन्य जिलों जैसे वाराणसी,बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी और गोरखपुर सहित बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है जबकि इन जिलों में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

जानें नोएडा और गाजियाबाद का मौसम

सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज, हरदोई, आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद और हापुड़ जैसे जिलों में अधिकतम पारा 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम पारा 11से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है.


Advertisement