Thursday, September 19, 2024

UP Weather: बारिश के साथ होगी मार्च की शुरुआत, जानें मौसम का ताजा अपडेट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मार्च की शुरुआत मौसम में बदलाव के साथ होने जा रही है। IMD के मुताबिक आगामी एक हफ्ते तक एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगी, ऐसे में राज्य के कई जिलों में बारिश, आंधी-बिजली के आसार हैं।

कुछ स्थानों पर बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार यानी आज से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ इलाकों में बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने के अनुमान हैं। बता दें कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक या दो जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं 4 मार्च तक पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रह सकता है।

बिजली गिरने की चेतावनी जारी

आगामी दिनों में 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बिजली गिरने की चेतावनी भी दी है। इस कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव भी देखा जा सकता है।

IMD के मुताबिक

मौसम विभाग ने मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, सिद्धार्थनगर, अमरोहा, बागपत, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, आसपास बादल गरजने, बिजली गिरने और 30-40 किमी की रफ्तार से हवा चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है।

आज का मौसम (लखनऊ)

आज शुक्रवार यानी 1 मार्च को प्रदेश भर का अधिकतम पारा 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 15 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वहीं कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे और बादल का दौर देखा जाएगा।

Latest news
Related news