Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • UP Weather: उत्तर प्रदेश के मौसम में आया बदलाव, जानें आज कैसा रहेगा तापमान

UP Weather: उत्तर प्रदेश के मौसम में आया बदलाव, जानें आज कैसा रहेगा तापमान

लखनऊ। देश भर के तमाम राज्यों में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां शुक्रवार रात से ही प्रदेश के लगभग जिलों में बादल का दौर जारी हैं। राजधानी लखनऊ में सुबह से ही रिमझिम बारिश हो रही हैं। हालांकि IMD ने ओलावृष्टि और बिजली गिरने […]

Advertisement
Change in the weather of Uttar Pradesh
  • March 2, 2024 3:06 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। देश भर के तमाम राज्यों में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां शुक्रवार रात से ही प्रदेश के लगभग जिलों में बादल का दौर जारी हैं। राजधानी लखनऊ में सुबह से ही रिमझिम बारिश हो रही हैं। हालांकि IMD ने ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना जताई है।

आज प्रदेश भर में होगी बारिश

शनिवार यानी आज उत्तर प्रदेश के लगभग जिलों में बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश भर में ओलावृष्टि और बादल गरजने, बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आज प्रदेश भर में तेज हवाएं चल सकती है। इस दौरान राजधानी लखनऊ में बीते शुक्रवार रात से ही मौसम का मूड बदला हुआ है। वहीं लखनऊ में बीती रात बादल गरजने के साथ रिमझिम बारिश भी हुई।

इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

IMD ने शनिवार यानी आज प्रदेश के रामपुर, रायबरेली, गोरखपुर लखनऊ, बिजनौर, मेरठ, बरेली समेत जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई जिलों में आंधी और पानी के साथ ओले पड़ने की संभावना है। इस कड़ी में किसान अधिक परेशान दिख रहे हैं। उनका मानना हैं कि इस मौसम में बारिश और ओलावृष्टि हुई तो इससे रबी फसल को अधिक नुकसान पहुंच सकता है। हालांकि ओले पड़ने से गेहूं और आम की फसलों को भी ज्यादा नुकसान होने के आसार हैं।

आज का मौसम (लखनऊ)

आज यानी 2 मार्च को राजधानी लखनऊ में बारिश होने के आसार हैं। वहीं दिन भर तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम पारा 29 डिग्री और न्यूनतम पारा 19 डिग्री सेल्सियस के बीच में दर्ज हो सकता है।


Advertisement