Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • यूपी: मेरठ में राहुल गांधी पर भड़के उपराष्ट्रपति धनखड़, कहा- छाती पर कितना सांप लोटता होगा

यूपी: मेरठ में राहुल गांधी पर भड़के उपराष्ट्रपति धनखड़, कहा- छाती पर कितना सांप लोटता होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्वतंत्रता सेनानी कोतवाल धन सिंह गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने ठान लिया है कि देश की प्रतिष्ठा को कुंठित और धूमिल करना है। लोकसभा में आज तक कभी माइक […]

Advertisement
  • March 11, 2023 11:32 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्वतंत्रता सेनानी कोतवाल धन सिंह गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने ठान लिया है कि देश की प्रतिष्ठा को कुंठित और धूमिल करना है। लोकसभा में आज तक कभी माइक बंद नहीं हुआ लेकिन कोई बाहर जाकर कहता है कि माइक बंद किया जाता है। ये सब कैसे बर्दाश्त किया जा सकता है। इनके छाती पर कितना सांप लोटता होगा।

तीखी वाणी बोलने वालों पर लगे लगाम

इस दौरान उपराष्ट्रपति ने आगे कहा कि आज कोई ऐसी औषधि बनाएं जो लोकसभा,राज्यसभा और विधान सभा की गरिमा बनाए रख सके। ताकि तीखी वाणी बोलने वाले लोगों पर लगाम लग सके।

मोटे अनाज को मिल रही प्राथमिकता

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि हमारे देश में राष्ट्रवाद की कमी कभी नहीं रही। इस मामले में हमारा डीएनए सबसे मजबूत है। दुनिया में यदि कोई देश 5000 साल से अधिक की संस्कृति का धरोहर है तो वह भारत है। आज पूरी दुनिया में हर विषय पर भारत क्या सोचता है, इसका इंतज़ार किया जाता है। मोटे अनाज को प्राथमिकता मिल रही है। बड़े पैमाने पर जनता को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए गए हैं। आज की युवा शक्ति को तय करना है कि भारत 2047 में कैसा होगा।


Advertisement