Thursday, September 19, 2024

UP: उमेश पाल और दो सिपाहियों पर पहली गोली चलाने वाला उस्मान एनकाउंटर में ढेर

लखनऊ। उमेश पाल हत्याकांड में यूपी पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने विजय कुमार उर्फ उस्मान चौधरी नाम के शूटर को एनकाउंटर में मार गिराया है। बताया जा रहा है कि उमेश पाल हत्याकांड में सबसे पहले फायरिंग आरोपी उस्मान ही की थी।

रखा गया था 50 हजार का इनाम

आपको बता दें कि विजय कुमार को अतीक अहमद के गैंग में उस्मान चौधरी के नाम से जाना जाता था। पुलिस और आरोपी उस्मान के बीच यह एनकाउंटर सोमवार यानी आज सुबह कौंधियारा थाना क्षेत्र में हुआ। क्राइम ब्रांच के साथ हुई मुठभेड़ में अतीक अहमद का एक और गुर्गा उस्मान मारा गया। इस हत्याकांड के बाद से पुलिस उस्मान की तलाश कर रही थी। उसके ऊपर 50 हजार का इनाम रखा गया था।

प्रयागराज पुलिस कमिश्नर ने की पुष्टि

मालूम हो कि प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने क्राइम ब्रांच और उस्मान के बीच मुठभेड़ की पुष्टि की है। इससे पहले उमेश पाल और दोनों सिपाहियों की हत्या में शामिल आरोपी अरबाज को पिछले सोमवार को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था।

अस्पताल पहुंचने से पहले मर चुका था उस्मान

वहीं आरोपी उस्मान को गोली लगने के बाद जिस हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया। वहां के आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी डॉ. बद्री विशाल सिंह ने बताया कि उस्मान को मृत लाया गया था। हमने जब उसकी जांच की तो वह मरा हुआ था।

Latest news
Related news