Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • यूपी: हक़ अदा करने के नाम पर उस्मान ने दिया प्रयागराज हत्याकांड को अंजाम

यूपी: हक़ अदा करने के नाम पर उस्मान ने दिया प्रयागराज हत्याकांड को अंजाम

लखनऊ। प्रयागराज के उमेश पाल और संदीप निषाद पर पहली गोली चलाने वाला हत्यारा उस्मान आज यूपी पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में मारा गया है। बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में सबसे पहले फायरिंग आरोपी विजय कुमार उर्फ़ उस्मान ने ही की थी। किया था हक़ अदा गौरतलब है कि विजय कुमार को […]

Advertisement
  • March 6, 2023 6:31 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। प्रयागराज के उमेश पाल और संदीप निषाद पर पहली गोली चलाने वाला हत्यारा उस्मान आज यूपी पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में मारा गया है। बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में सबसे पहले फायरिंग आरोपी विजय कुमार उर्फ़ उस्मान ने ही की थी।

किया था हक़ अदा

गौरतलब है कि विजय कुमार को अतीक अहमद के गैंग में उस्मान चौधरी के नाम से जाना जाता था। शूटर विजय चौधरी को उस्मान अतीक अहमद ने ही बनाया था। अतीक ने विजय का धर्म परिवर्तन कराया था। इसका हक़ अदा करने के लिए उसने प्रयागराज हत्याकांड को अंजाम दिया। इस शूटऑउट में उमेश और दो सिपाहियों की मौत हो गई थी।

ADG ने दी जानकारी

आपको बता दें कि आरोपी विजय के धर्म परिवर्तन की बात ADG प्रशांत कुमार ने बताई है। उन्होंने बिना अतीक अहमद का नाम लिए हुए कहा कि गैंग में शामिल होने के बाद विजय चौधरी का धर्म परिवर्तन कराया गया और उसे उस्मान नाम दिया गया। इसी का हक़ अदा करने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

उस्मान को पहचानने में हुई थी देर

मालूम हो कि उमेश पाल हत्याकांड में सिर्फ उस्मान ही था, जिसे पहचानने में पुलिस को इतनी देर हो रही थी। बाकी शूटरों की पहचान कर ली गई थी। उस्मान पर पुलिस ने 50 हज़ार का इनाम रखा था। जबकि असद समेत अन्य शूटरों पर ढाई-ढाई लाख का इनाम घोषित है।

नहीं बख़्शे जायेंगे पनाह देने वाले

ADG प्रशांत कुमार ने आगे जानकरी दी कि उस्मान प्रयागराज का ही रहने वाला था। वह माफिया अतीक के साथ ही रहता था। इस मामले में शामिल इसी शूटर को बख्शा नहीं जाएगा। सभी आरोपियों का इसी तरह एनकाउंटर हो इससे पहले वो खुद अपने आप को कानून के हवाले कर दे। उन्हें पनाह देने वाले भी नहीं बख्शे जाएंगे।


Advertisement