लखनऊ। भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह पर उत्तर प्रदेश में हमला हुआ है। पवन सिंह बलिया में एक स्टेज शो कर रहे थे तभी उनके ऊपर हमला हुआ। दरअसल पवन सिंह स्टेज से गाना गा रहे थे। तभी भीड़ के बीच में से कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके ऊपर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। […]
लखनऊ। भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह पर उत्तर प्रदेश में हमला हुआ है। पवन सिंह बलिया में एक स्टेज शो कर रहे थे तभी उनके ऊपर हमला हुआ। दरअसल पवन सिंह स्टेज से गाना गा रहे थे। तभी भीड़ के बीच में से कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके ऊपर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। जिनमें से कुछ पत्थर पवन सिंह के चेहरे पर भी जा लगा।
घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। घटना का वीडियो सामने आया है। कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद पुलिकर्मियों ने लोगों पर हल्का बल प्रयोग भी किया। इसके कुछ देर बाद कार्यक्रम को फिर से शुरू कराया गया।
आपको बता दें कि पवन सिंह सोमवार की रात बलिया पहुंचे थे। वहां नगरा थाना क्षेत्र के निकासी गांव के निवासी रणधीर सिंह के बेटे रणविजय सिंह की शादी का रिसेप्शन था। पवन सिंह के साथ इस शादी में भोजपुरी हीरोइन अंजना सिंह भी पहुंची थी। कार्यक्रम अपने चरम पर था लेकिन तभी किसी ने भीड़ का फायदा उठाकर पवन सिंह पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।
इस घटना के बाद पवन सिंह ने मंच से ही कहा कि कौन महानुभाव है बाबू, यहां लाखों की संख्या में हमसे प्यार करने वाले उपस्थित हैं। कौन ऐसा दुश्मन है जो ढेला (पत्थर) फेंककर मारा है…तुम्ही बताओ पत्थर लगने से अगर मुंह-नाक फट जाएगा तो कितनों का पैसा फंस जाएगा। इससे काम रुक जाएगा न। इतने चाहने वाले यहां आए हैं, ये कौन मेरा दुश्मन आया है। अगर तुम्हारे अंदर पावर है तो सामने आकर दिखाओ और कहो कि ढेला कौन मारा है।