Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • UP News: घोसी विधानसभा चुनाव में BJP के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर फेंकी गई स्याही

UP News: घोसी विधानसभा चुनाव में BJP के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर फेंकी गई स्याही

लखनऊ/ मऊ। यूपी के मऊ में सराय लखांशी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अदरी गांव के पास चुनाव प्रचार के दौरान दारा सिंह चौहान पर स्याही फेंकी गई. स्याही फेंकने के बाद अराजक तत्व फरार हो गया. पूर्व मंत्री और निर्वतमान विधायक दारा सिंह चौहान को सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में स्याही फेंकी गई। पुलिस अराजक तत्व […]

Advertisement
  • August 20, 2023 10:02 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ/ मऊ। यूपी के मऊ में सराय लखांशी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अदरी गांव के पास चुनाव प्रचार के दौरान दारा सिंह चौहान पर स्याही फेंकी गई. स्याही फेंकने के बाद अराजक तत्व फरार हो गया. पूर्व मंत्री और निर्वतमान विधायक दारा सिंह चौहान को सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में स्याही फेंकी गई। पुलिस अराजक तत्व की खोजबीन मे जुटी है. घोसी विधानसभा क्षेत्र के अदरी मे स्याही फेकी गई ।

2022 में सपा से जीते थे चुनाव

भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर घोसी विधानसभा से दारा सिंह चौहान उपचुनाव लड़ रहे हैं. बता दें, इससे पहले साल 2022 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर दारा सिंह चौहान इसी सीट पर चुनाव जीते थे, लेकिन कुछ बाद ही उन्होंने अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद वे दोबारा इसी सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।


Advertisement