Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • UP Lok Sabha Election : उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर वोटिंग शुरू, 10 महिलाओं समेत 91 उम्मीदवार

UP Lok Sabha Election : उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर वोटिंग शुरू, 10 महिलाओं समेत 91 उम्मीदवार

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज यूपी की आठ लोकसभा सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। (UP Lok Sabha Election) सीटों में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होंगे। इतने मतदाता कर रहे वोट प्रदेश में दूसरे चरण में […]

Advertisement
Voting begins on eight seats of Uttar Pradesh
  • April 26, 2024 1:43 am Asia/KolkataIST, Updated 12 months ago

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज यूपी की आठ लोकसभा सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। (UP Lok Sabha Election) सीटों में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होंगे।

इतने मतदाता कर रहे वोट

प्रदेश में दूसरे चरण में 1,67,77,198 वोटर्स हैं। इसमे 90,26,051 पुरुष , 77,50,356 महिला और 791 थर्ड जेंडर वोटर्स हैं। सबसे अधिक वोटर्स गाजियाबाद में 29.45 लाख और सबसे कम बागपत में 16.53 लाख हैं। कुल 17704 पोलिंग बूथ में 3472 संवेदनशील हैं।

10 महिला उम्मीदवार शामिल

लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व के दूसरे फेज में शुक्रवार यानी आज यूपी की आठ लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। प्रदेश में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट पड़ेंगे। इस बार 91 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें 10 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।


Advertisement