Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • UP: मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पहली बार दिखीं बहू निकहत, देवर उमर के साथ पहुंची…

UP: मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पहली बार दिखीं बहू निकहत, देवर उमर के साथ पहुंची…

लखनऊ। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पहली बार कासगंज जेल में बंद बेटे अब्बास की पत्नी निकहत नजर आईं। वे अपने देवर उमर अंसारी के साथ सुबह-सुबह पचलाना जेल पहुंचीं। यहां उन्होंने पति से मिलने के लिए पर्ची लगाई। मीडिया से बात करते हुए उमर अंसारी ने कहा मुलाकात के बाद बताएंगे क्या […]

Advertisement
  • April 2, 2024 10:47 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पहली बार कासगंज जेल में बंद बेटे अब्बास की पत्नी निकहत नजर आईं। वे अपने देवर उमर अंसारी के साथ सुबह-सुबह पचलाना जेल पहुंचीं। यहां उन्होंने पति से मिलने के लिए पर्ची लगाई। मीडिया से बात करते हुए उमर अंसारी ने कहा मुलाकात के बाद बताएंगे क्या बात हुई। उमर ने बताया कि जेल में पर्ची लगाई है। मुलाकात के लिए 1.30 बजे का समय दिया गया है।

हार्ट अटैक से हुई थी मुख़्तार की मौत

बता दें कि उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी को 28 मार्च को हार्ट अटैक आया था। आनन फानन में उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज लाया गया था। 9 डॉक्टरों की टीम ने उसका इलाज किया लेकिन फिर भी उसे बचाया नहीं जा सका। मुख्तार अंसारी ने कई बार कहा था कि उसे जेल में जहर दिया जा रहा। उसकी मौत के बाद परिजन भी जहर देकर मारने का आरोप लगा रहे हैं।

मुख्तार को दिया जा रहा था धीमा जहर?

मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी ने बताया था कि 21 मार्च को बाराबंकी की अदालत में एक मामले की डिजिटल माध्यम से सुनवाई के दिन मुख्तार के वकील ने अदालत में दरखास्त दी थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनके मुवक्किल को जेल में ‘धीमा जहर’ यानि स्लो पॉइजन दिया गया है जिससे उनकी हालत बिगड़ती गई। आपको बता दें कि मुख्तार अंसारी की मौत पर विपक्षी दलों द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद बीते शुक्रवार को मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं.


Advertisement