Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • UP Budget: किसानों के खाते में भेजी 51 हजार करोड़ से अधिक राशि, बेरोजगारी दर घटी

UP Budget: किसानों के खाते में भेजी 51 हजार करोड़ से अधिक राशि, बेरोजगारी दर घटी

लखनऊ। यूपी के वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज विधानमंडल में आम बजट पेश करते हुए कहा कि यूपी में निवेश बढ़ा है। वैश्विक मंदी के दौर में प्रदेश का विकास उत्साहजनक है। राज्य देश के ग्रोथ का इंजन बन गया है। यूपी में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। किसानों के खातों में 51 […]

Advertisement
  • February 22, 2023 6:36 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। यूपी के वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज विधानमंडल में आम बजट पेश करते हुए कहा कि यूपी में निवेश बढ़ा है। वैश्विक मंदी के दौर में प्रदेश का विकास उत्साहजनक है। राज्य देश के ग्रोथ का इंजन बन गया है। यूपी में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। किसानों के खातों में 51 हजार से अधिक की राशि भेजी गई है।

प्राप्त हुए 33 लाख करोड़ से अधिक निवेश प्रस्ताव

अपना बजट भाषण पढ़ते हुए वित्तमंत्री ने जानकारी दी कि ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में राज्य में निवेश के लिए 33 लाख करोड़ से अधिक के प्रस्ताव प्राप्त हुए है। 24 करोड़ की आबादी वाला यह राज्य आज देश का सबसे बड़ा उपभोक्ता एवं श्रम बाजार है। गंगा के उपजाऊ मैदानों के किनारे बसे होने के कारण यहां प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक संसाधन भी उपलब्ध हैं।

72 हजार स्टार्टअप कर रहे काम

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में बजट पेश करते हुए बताया कि वर्ष 2023-24 के लिए राज्य के जीएसडीपी वृद्धि दर 19 प्रतिशत से अधिक अनुमानित है। जबकि वर्ष 2021-22 में यह दर 16.8 प्रतिशत थी, जो कि देश के विकास दर से अधिक रही। इसके अतिरिक्त वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि आज यूपी में 72 हजार स्टार्टअप काम कर रहे है। 36 लाखों से ज्यादा बच्चों का टीकाकरण हुआ है। वहीं महिला सामर्थ्य योजना में 63 करोड़ की व्यवस्था की गई है।


Advertisement