लखनऊ। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट विधानसभा में पेश किया जा रहा है। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख रुपए का बजट पेश किया। इसमें 24 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाओं को मंजूरी दी गई है। प्रदेश का राजकोषीय घाटा 3.46% है। […]
लखनऊ। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट विधानसभा में पेश किया जा रहा है। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख रुपए का बजट पेश किया। इसमें 24 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाओं को मंजूरी दी गई है। प्रदेश का राजकोषीय घाटा 3.46% है। बजट में किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया गया है।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि मानधन योजना के तहत उत्तर प्रदेश के 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के किसानों को 3 हजार रुपए प्रति महीने पेंशन दी जाएगी। इसके अलावा लखनऊ में दिल्ली की तर्ज पर एयरो सिटी विकसित किया जायेगा। 1500 एकड़ में इसे विकसित किया जायेगा। जिसमें 7 सितारा होटल, पार्क, विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर जैसी सुविधाए मिलेगी।
बजट को लेकर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा है कि यह बजट उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का मजबूत आधार बनेगा। यह प्रदेश के समग्र विकास के साथ साथ आधारभूत ढांचे के पुनर्निर्माण और गरीबों, वंचितों, युवाओं, महिलाओं, किसानों को सम्मानजनक जीवन जीने के साथ, विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए कटिबद्ध होगा।