Thursday, October 24, 2024

यूपी: सपा को लगा बड़ा झटका, अखिलेश यादव के करीबी नेता जुगेंद्र सिंह यादव गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी के एटा जिले से समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता जुगेंद्र सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि जुगेंद्र सिंह यादव पिछले एक साल से गैंगस्टर सहित कई मामलों में फरार चल रहे थे। उन्हें होली के अगले दिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद एटा कोतवाली में लाया गया है। खबर के मुताबिक जुगेंद्र सिंह की गिरफ्तारी आगरा से हुई है। हालांकि इस मामले में अब तक अधिकारी कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे हैं।

बड़े भाई हो चुके हैं गिरफ्तार

बता दें कि जुगेंद्र सिंह यादव पूर्व सीएम अखिलेश के बेहद करीबी माने जाते हैं। साल 2017 और 2022 में वो एटा विधानसभा सीट से सपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके है। इससे पहले इनके बड़े भाई और सपा विधायक रामेश्वर सिंह को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

25 हजार रुपये का घोषित था इनाम

गौरतलब है कि सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव पर 25 हजार रुपये का इनाम स्थानीय पुलिस ने घोषित किया था। 18 अप्रैल को जुगेंद्र सिंह एवं उनके बड़े भाई व पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव पर कोतवाली नगर में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों तबसे फरार थे। 30 मई को न्यायालय ने दोनों पर कुर्की कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया था। लेकिन इसके बाद भी दोनों फरार रहे। 9 जून को आगरा के सिकंदरा थानांतर्गत सेक्टर 10 आवास विकास कॉलोनी से इनके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया। अब होली के एक दिन बाद पूर्व जिपं अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह भी गिरफ्तार कर लिए गए।

Latest news
Related news