लखनऊ। उत्तर प्रदेश ATS को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल यूपी एटीएस ने 25 हजार का इनामी और ISIS आतंकी फैजान बख्तियार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार फैजान बख्तियार को लेकर कहा जा रहा है कि वो ISIS मॉड्यूल से जुड़ा हुआ है। पुलिस का कहना है कि फैजान देश-विरोधी गतिविधियों में संलिप्त था। […]
लखनऊ। उत्तर प्रदेश ATS को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल यूपी एटीएस ने 25 हजार का इनामी और ISIS आतंकी फैजान बख्तियार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार फैजान बख्तियार को लेकर कहा जा रहा है कि वो ISIS मॉड्यूल से जुड़ा हुआ है। पुलिस का कहना है कि फैजान देश-विरोधी गतिविधियों में संलिप्त था।
बता दें कि फैजान प्रयागराज के करेली का निवासी है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में MSW यानी मास्टर इन सोशल वर्क का छात्र था। उसे आज अलीगढ़ से ही गिरफ्तार किया गया है। यूपी एटीएस उसके तलाश में जुटी हुई थी। यूपी एटीएस के मुताबिक गिरफ्तार आतंकी फैजान आईएसआईएस की शपथ लेकर देश विरोधी गतिविधियों को संचालित कर रहा था। पिछले साल 3 नवंबर, 2023 को थाना-एटीएस लखनऊ में उसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। इससे पहले अब्दुल्ला अर्सलान, बजीहउद्दीन, माज बिन तारिक सहित कुल 8 आरोपियो को यूपी एटीएस गिरफ्तार कर चुकी है।
24 वर्षीय फैजान बख्तियार, पुत्र बख्तियार युसूफ की तलाश यूपी एटीएस को थी। फैजान पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। फैजान ने पूछताछ में बताया है कि उसने प्रयागराज के रिजवान अशरफ से ISIS की बैयत लेकर अपने पूर्व मे गिरफ्तार साथियों के साथ मिलकर अलीगढ़ ISIS का मॉड्यूल तैयार कर रहा था। वो इसमें और लोगों को भी जोड़ रहा था। बता दें कि अलीगढ़ ISIS मॉड्यूल का नेटवर्क यूपी के अन्य जिलों में भी फैला हुआ है।