Thursday, September 19, 2024

उमेश पाल हत्याकांड: डिप्टी सीएम पाठक का बड़ा बयान, ऐसी सजा देंगे कि आने वाली पीढ़ियां रखेंगी याद

लखनऊ। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक सोमवार की दोपहर वाराणसी पहुंचे। वहां उन्होंने पंडित दीनदयाल जिला चिकित्सालय परिसर में जन औषधि केंद्रों का उद्घाटन किया। इस दौरान मीडिया से प्रयागराज घटना पर बात करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि उमेश पाल हत्याकांड बेहद दुखद घटना है।

आने वाली पीढ़ियां याद रखेगी सजा

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस दौरान कहा कि प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में शामिल अपराधियों को ऐसी सजा दी जायेगी कि आने वाली पीढ़ियां याद रखेगी। उन्होंने कहा कि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने के लिए यूपी सरकार प्रतिबद्ध है। जांच पूरी होने के बाद जब सजा का ऐलान होगा तो आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेगी। प्रदेश की सरकार मामले को लेकर फास्टट्रैक कोर्ट में जायेगी। कोर्ट से अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाया जाएगा।

पूर्व की सरकारों पर साधा निशाना

मीडिया से बातचीत के दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पूर्व की सरकारों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश की पहचान बदल चुकी है। लेकिन 2017 से पहले दुकान मकान और प्लॉट पर कब्जा हो जाता था। बहू-बेटियों की इज्जत को खतरा था। कुल मिलाकर राज्य में अव्यवस्था का माहौल था। लेकिन अब हालात बदल गए है। हर क्षेत्र में नंबर वन बनने के लिए यूपी तेजी से आगे बढ़ रहा है। बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि क्षेत्रों में बहुत सुधार हुआ है।

Latest news
Related news