तेज रफ़्तार कार मंत्री दिनेश सिंह के सरकारी आवास में घुसी, चालक घायल लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शनिवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के घर में जा घुसी। इस घटना में कार सवार युवक घायल हो गया। उसे गंभीर चोटें आयी है। जिसके बाद आनन-फानन में घायल युवक को […]
तेज रफ़्तार कार मंत्री दिनेश सिंह के सरकारी आवास में घुसी, चालक घायल
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शनिवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के घर में जा घुसी। इस घटना में कार सवार युवक घायल हो गया। उसे गंभीर चोटें आयी है। जिसके बाद आनन-फानन में घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मामला राजधानी लखनऊ के हजरतगंज के गौतमपल्ली इलाके का है। तेज रफ्तार से आ रही कार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के सरकारी आवास का गेट तोड़कर उसके अंदर घुस गयी। घटना कैसे हुई है, पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है। बता दें कि दिनेश प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश सरकार में खाद्य एवं प्रसंस्करण विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री हैं।