लखनऊ। शाही ईदगाह मामले में मुस्लिम पक्ष को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह परिसर के सर्वे पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। मालूम हो कि इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गुरुवार को कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह परिसर के सर्वे की अनुमति दी थी। […]
लखनऊ। शाही ईदगाह मामले में मुस्लिम पक्ष को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह परिसर के सर्वे पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। मालूम हो कि इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गुरुवार को कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह परिसर के सर्वे की अनुमति दी थी। जिसे लेकर मथुरा ईदगाह कमिटी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि ईदगाह कमिटी को सुप्रीम कोर्ट से निराशा हाथ लगी है।