Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • लोकसभा चुनाव से पहले BSP को झटका, इस नेता ने ली सपा की सदस्यता

लोकसभा चुनाव से पहले BSP को झटका, इस नेता ने ली सपा की सदस्यता

लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका लगा है। दरअसल फिरोजाबाद में BSP जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार टीटू बुधवार को सैफई में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा में शामिल हो गए। जब इसकी खबर बसपा को मिली तो उन्होंने मुकेश कुमार को पार्टी से बाहर कर दिया और […]

Advertisement
  • February 15, 2024 5:44 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका लगा है। दरअसल फिरोजाबाद में BSP जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार टीटू बुधवार को सैफई में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा में शामिल हो गए। जब इसकी खबर बसपा को मिली तो उन्होंने मुकेश कुमार को पार्टी से बाहर कर दिया और जिलाध्यक्ष की कमान ब्रजेश कुमार वरुण को सौंप दी।

बीजेपी कुनबा बढ़ाने में जुटी

बता दें कि बसपा ने जिले के सभी 5 विधानसभा क्षेत्र के प्रभारियों के नाम का ऐलान कर दिया है। लोकसभा चुनाव को करीब आता हुआ देखकर राजनीतिक हलचल तेज है। राज्य में बीजेपी, सपा और बसपा के नेताओं को पार्टी में शामिल कर रही है। भाजपा सपा के विरोधी खेमे पर नजर रखकर अपना कुनबा बढ़ाने में लगी हुई है।

बसपा पर लगाया ये आरोप

बुधवार को बसपा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इस दौरान मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे। सपा में शामिल होकर मुकेश कुमार ने कहा कि बसपा में सही से काम नहीं होता था। सपा की नीतियों से प्रभावित होकर मैंने पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है।


Advertisement