Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Samajwadi Party Candidate: सपा ने जारी की एक और लिस्ट, 7 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा

Samajwadi Party Candidate: सपा ने जारी की एक और लिस्ट, 7 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर रही हैं। इसी क्रम में आज रविवार को समाजवादी पार्टी ने आम चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों (Samajwadi Party Candidate) की एक और लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने इस सूची में सात उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। […]

Advertisement
Samajwadi Party Candidate: SP released another list, announced names of 7 candidates
  • April 14, 2024 8:41 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर रही हैं। इसी क्रम में आज रविवार को समाजवादी पार्टी ने आम चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों (Samajwadi Party Candidate) की एक और लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने इस सूची में सात उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इसमें सबसे खास बात यह है कि सपा ने किसी भी सीट पर अपना प्रत्याशी नहीं बदला है।

इन्हें मिला टिकट

बता दें कि समाजवादी पार्टी ने अपनी इस सूची (Samajwadi Party Candidate) में फूलपुर से अमरनाथ मौर्य, संतकबीरनगर से लक्ष्मीकांत, सलेमपुर से रमाशंकर राजभर, श्रावस्ती से राम शिरोमणि वर्मा, डुमरियागंज से भीष्म शंकर, जौनपुर से बाबू सिंह कुशवाहा और मछलीशहर से प्रिया सरोज को अपना उम्मीदवार बनाया है।

अभी भी सात सीटों पर उम्मीदवारों का इंतजार

गौरतलब है कि सपा अब तक 55 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है। हालांकि अभी भी सपा को सात सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान करना है। यूपी में समाजवादी पार्टी, इंडिया गठबंधन के तहत 62 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, गठबंधन के तहत कांग्रेस 17 और TMC 1 सीट पर चुनावी मैदान में उतरी है।


Advertisement