लखनऊ। गणतंत्र दिवस की परेड में इस बार उत्तर प्रदेश की झांकी आकर्षण का केंद्र होगी। कर्तव्य पथ पर भगवान राम के बाल स्वरूप का दर्शन होगा। उत्तर प्रदेश की झांकी राममय नजर आएगी। तीनों सेनाए दिखाएंगी दमखम भारत 26 जनवरी को 75 वां Republic Day मनाने जा रहा है। हर साल देश के राज्यों […]
लखनऊ। गणतंत्र दिवस की परेड में इस बार उत्तर प्रदेश की झांकी आकर्षण का केंद्र होगी। कर्तव्य पथ पर भगवान राम के बाल स्वरूप का दर्शन होगा। उत्तर प्रदेश की झांकी राममय नजर आएगी।
भारत 26 जनवरी को 75 वां Republic Day मनाने जा रहा है। हर साल देश के राज्यों की झांकियां कर्तव्य पथ पर देखने को मिलती हैं। गणतंत्र दिवस की परेड का अलग ही नजारा होता है। नौसेना, थल सेना और वायु सेना की टुकड़ियां कर्तव्यपथ पर मार्च करने के लिए तैयार हैं। 75वां गणतंत्र दिवस परेड विकसित भारत, नारी शक्ति और आत्मनिर्भरता पर केंद्रित होगा। Republic Day की परेड में पहली बार तीनों सेनाओं की महिला टुकड़ी भी दमखम दिखाने को तैयार है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड में प्रदेश की झांकी पूरी राममय नजर आएगी।
इस साल गणतंत्र दिवस परेड की झांकियों में अयोध्या की विरासत देखने को मिलेगी। रामलला को दर्शानेवाली मूर्तियां झांकियों के आकर्षण का केंद्र बनेगी। यूपी की झांकी में कर्तव्य पथ पर भगवान राम के बाल स्वरूप का दर्शन हो सकेगा। बता दें कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन हो गया है। रामलला मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच गर्भगृह में विराजमान हुए। राम मंदिर उद्घाटन के बाद भक्तों का उत्साह चरम पर है।
भगवान राम का दर्शन करने के लिए लाखों की संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने वालों को उत्तर प्रदेश की विशेष झांकी देखने को मिलेगी। रिपब्लिक डे यानि गंणतंत्र दिवस की परेड में रामलला की मूर्ति को दर्शाने वाली झांकी प्रदर्शित की जाएगी। यूपी की झांकी में कलश के साथ दो साधुओं को दिखाया जाएगा। 26 जनवरी की परेड का लोगों में गजब उत्साह होता है. इस बार उत्तर प्रदेश की झांकी में रामलला आकर्षण का केंद्र होंगे. राम मंदिर में रामलला की मूर्ति के ठीक पीछे ट्रेलर पर 2 साधुओं को दिखाया जाएगा.