लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर से विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कारसेवकों पर गोली चलाकर सरकार ने अपने कर्तव्य का पालन किया था। बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने उक्त बातें उत्तर प्रदेश के कासगंज में कही। साथ ही उन्होंने बीजेपी पर ये भी आरोप […]
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर से विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कारसेवकों पर गोली चलाकर सरकार ने अपने कर्तव्य का पालन किया था। बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने उक्त बातें उत्तर प्रदेश के कासगंज में कही। साथ ही उन्होंने बीजेपी पर ये भी आरोप लगाया कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में राम मंदिर निर्माण का लाभ उठाना चाहती है। राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बन रहा है न कि बीजेपी सरकार के आदेश पर
मौर्य ने कासगंज में कहा कि तत्कालीन सरकार ने संविधान और कानून की रक्षा और शांति बनाये रखने के लिए अराजक तत्वों पर देखते ही गोली मारने के आदेश दिए थे। सरकार ने ऐसा करके अपने कर्तव्य का पालन किया था। मौर्य ने कहा कि जिस समय अयोध्या में राम मंदिर पर घटना घटी थी तो आराजतक तत्वों ने बड़े पैमाने पर फोड़ कर दी थी। जिसके बाद तत्कालीन सरकार ने अमन और चैन कायम रखने के लिए गोलियां चलवाई थीं।
रामलला के स्वागत के लिए अयोध्या नगरी समेत पूरे भारत के लोग तैयार हैं। 22 जनवरी 2024 को 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड के शुभ मुहूर्त में मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसे लेकर जोरों-शोरों से तैयारियां हो रही है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या के सभी देवालय, मंदिर और चौराहों पर दीप जलाया जायेगा। चौराहों को फूल-माला से सजाया जाएगा। वहीं पीएम मोदी के निर्देश पर 14 जनवरी को मकर सक्रांति से स्वच्छता अभियान शुरू किया जायेगा।