Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • माफिया मुख़्तार अंसारी के करीबी अफरोज की संपत्ति कुर्क

माफिया मुख़्तार अंसारी के करीबी अफरोज की संपत्ति कुर्क

लखनऊ। माफिया मुख्तार अंसारी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल मुख़्तार के करीबियों पर योगी सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है। बारबंकी पुलिस ने मुख़्तार के करीबी अफरोज खान पर कार्रवाई की है। पुलिस की संयुक्त टीम ने लखनऊ में जाकर अफरोज की संपत्ति कुर्क की। पत्नी के नाम पर थी […]

Advertisement
  • January 12, 2024 8:56 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। माफिया मुख्तार अंसारी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल मुख़्तार के करीबियों पर योगी सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है। बारबंकी पुलिस ने मुख़्तार के करीबी अफरोज खान पर कार्रवाई की है। पुलिस की संयुक्त टीम ने लखनऊ में जाकर अफरोज की संपत्ति कुर्क की।

पत्नी के नाम पर थी अवैध संपत्ति

बता दें कि बाराबंकी पुलिस ने लखनऊ के मदेयगंज थाना क्षेत्र में माफिया के करीबी अफरोज खान उर्फ चुन्नू की 1 करोड़ 45 लाख की संपत्ति जब्त कर ली है। अफरोज खान उर्फ चुन्नू माफिया मुख्तार अंसारी के गिरोह का अहम सदस्य माना जाता है। जिलाधिकारी बाराबंकी ने संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया था। जानकारी के मुताबिक अफरोज ने अपनी पत्नी के नाम से अवैध संपत्ति बना रखी थी


Advertisement