लखनऊ। लोकसभा चुनावों की तारीख के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहली बार मेरठ में रैली को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरठ की यह धरती क्रांति और क्रांतिवीरों की धरती है। इस धरती पर बाबा अवघड़ धाम का आशीर्वाद है। इस धरती ने चौधरी चरण सिंह जैसे महान […]
लखनऊ। लोकसभा चुनावों की तारीख के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहली बार मेरठ में रैली को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरठ की यह धरती क्रांति और क्रांतिवीरों की धरती है। इस धरती पर बाबा अवघड़ धाम का आशीर्वाद है। इस धरती ने चौधरी चरण सिंह जैसे महान सपूत देश को दिए हैं। हमारी सरकार को उन्हें भारत रत्न देने का सौभाग्य मिला है। मैं उन्हें आदरपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों ने मिलकर एक INDI गठबंधन बनाया है। इनको लगता है कि मोदी इनसे डर जाएगा लेकिन मेरे लिए मेरा भारत मेरा परिवार है। आज बड़े-बड़े भ्रष्टाचारी सलाखों के पीछे हैं, उन्हें जमानत नहीं मिल रही है इसलिए कई बड़े-बड़े भ्रष्टाचारियों को कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
पीएम मोदी ने मेरठ में कहा कि 2024 का यह चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का नहीं है, कौन सांसद बने कौन नहीं इसका नहीं है। 2024 का चुनाव विकसित भारत बनाने के लिए है। 2024 का जनादेश भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाएगा। हम आने वाले 5 साल का रोडमैप बना रहे हैं। नई सरकार बनने के बाद पहले 100 दिनों में हमें कौन-से बड़े फैसले लेने है इसपर तेजी से काम चल रहा है।