Thursday, September 19, 2024

संसद में 6 लोगों को चक्रव्यूह रचनाकार बताने पर राहुल गांधी ने कहा मेरे लिए ED रेड की तैयारी

लखनऊ : नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस एमपी राहुल गांधी ने दावा करते हुए कहा है कि उनके खिलाफ ED रेड की तैयारी चल रही है। राहुल ने गुरुवार देर रात सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए यह दावा किया। उन्होंने ट्वीट किया कि टू-इन-1 को संसद में मेरा चक्रव्यूह भाषण पसंद नहीं आया। ED के अंदरूनी रिपोर्ट्स ने मुझे बताया कि मेरे विरोध में रेड की योजना बनाई जा रही है। मैं ED अधिकारियों का बांहें फैलाकर इंतजार कर रहा हूं। चाय और बिस्किट मेरी तरफ से।

राहुल गांधी ने इन्हें बताया चक्रव्यूह में फंसाने वाला

बता दें कि पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल के बाद लोकसभा में मानसून सत्र जारी है। केंद्रीय बजट पेश होने के बाद लगातार बजट पर चर्चा हो रही है। इसी बीच संसद में राहुल गांधी ने 29 जुलाई को बजट पर लोकसभा में भाषण दिया था। इसी कड़ी में उन्होंने बजट की तुलना करते हुए महाभारत का जिक्र किया। उन्होंने बजट को महाभारत का चक्रव्यूह बताया। उन्होंने कहा कि 6 लोगों का एक समूह पूरे देश को चक्रव्यूह में ट्रैप कर रहा है। ये छह लोग- नरेंद्र मोदी, मोहन भागवत, अजित डोभाल, अमित शाह, अडाणी और अंबानी हैं।

जानें राहुल गांधी ने चक्रव्यूह को लेकर आगे क्या कहा

राहुल ने सदन की कार्यवाही के दौरान कहा था- हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र में अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाकर छह लोगों ने जान ले ली थी। इसके साथ ही कहा कि चक्रव्यूह का दूसरा नाम पद्मव्यूह, जो कमल के फूल के आकार में होता है। इसके भीतर भय और हिंसा होती है।

इसके साथ ही राहुल गांधी ने आगे कहा 21वीं सदी में एक नया ‘चक्रव्यूह’ बनाया गया है। वो भी कमल के फूल के रूप है। इसके प्रतिक को पीएम मोदी अपने सीने पर लगाकर रखते हैं। महाभारत में अभिमन्यु के साथ जो हुआ, वह भारत के साथ हो रहा है। ऐसी स्थिति में देश के किसान, मजदूर व नौजवान सब भयभीत हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन ये चक्रव्यूह खत्म कर देगा। इसके साथ-साथ आगे कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जो चक्रव्यूह तैयार किया है, उससे करोड़ों लोगों को हानि पहुंच रही है। इंडिया गठबंधन सदन में जातीय आधारित गणना और किसानों के लिए MSP के लिए कानूनी गारंटी पास करवा कर यह चक्रव्यूह समाप्त कर दी जाएगी।

नेता प्रतिपक्ष के बयान पर बोले गिरिराज सिंह

लोकसभा में राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “मैं समझता हूं ये देश का दुर्भाग्य है कि राहुल गांधी संवैधानिक पद पर नेता प्रतिपक्ष हैं, सदन के अंदर तो झूठ बोलते ही हैं लेकिन सदन के बाहर भी भ्रम फैलाने का काम करते हैं। वे दुनिया से जाति पूछ रहे हैं और अपनी जाति बताने से भाग रहे हैं.”

गोपाल यादव ने भी दी प्रतिक्रिया

समाजवादी पार्टी नेता राम गोपाल यादव ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा कि ‘मैं ED का ‘खुले हाथों’ से इंतजार करूंगा क्योंकि मेरे खिलाफ ED की छापेमारी की योजना बनाई जा रही है” पर कहा ,” उन्होंने कहा है तो वह सही ही कह रहे होंगे। जनता जिसके साथ होती है उसका कोई कुछ नहीं कर सकता। राहुल गांधी का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।”

Latest news
Related news