Thursday, September 19, 2024

मुलायम सिंह यादव को मिला पद्म विभूषण, राष्ट्रपति के हाथों अखिलेश यादव ने पाया सम्मान

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को मरणोपरान्त पद्म विभूषण सम्मान मिला है. इसके लिए अखिलेश यादव आज दिन में ही दिल्ली के लिए रवाना हुए थे. अखिलेश यादव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से ये सम्मान ग्रहण किया है. आज इस कार्यक्रम के लिए अखिलेश यादव राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे.

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव आज हम सभी के बीच मौजूद नहीं है। लेकिन आपको बता दें, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। मुलायम सिंह के बेटे और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मान देंगी।इसके लिए अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली गए थे। जानकारी के लिए बता दें, पद्म पुरस्कार समारोह आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जा रहा है।

खबर है कि यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव को मिले पद्म विभूषण अवॉर्ड को लेने के लिए उनके बेटे अखिलेश यादव दिल्ली रवाना हो गए। बताते चलें कि अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव भी समारोह का हिस्सा बनेंगी। इस सम्मान को पूर्व सीएम मुलायम सिंह के बेटे अखिलेश यादव को दिया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुलायम सिंह यादव को दिए जाने वाले सम्मान को उनके बेटे अखिलेश यादव को सौंपेंगी।

➨ 106 लोगों को पद्म पुरस्कार मिला

इस वर्ष, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की लिस्ट जारी की गई थी, जहां 106 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल हैं। इस अवसर पर, 19 सम्मानित महिलाएं थीं और लिस्ट में (विदेशी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई
) Foreigner/NRI/PIO/OCI केटेगरी के 2 लोग और 7 मरणोपरांत सम्मानित व्यक्ति भी शामिल थे।

➨ पद्म विभूषण लोक कार्यों के लिए दिया गया

आपको बता दें, साल सपा के दिवंगत संरक्षक मुलायम सिंह यादव, संगीतकार जाकिर हुसैन, दिवंगत दिलीप महालनोबिस, एसएम कृष्णा, श्रीनिवास वर्धन और दिवंगत बालकृष्ण दोशी को पद्म विभूषण मिला है। सपा समर्थक मुलायम सिंह यादव यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री थे। मालूम हो कि मुलायम यादव का निधन बीते साल अक्टूबर माह में हुआ था। दिवंगत मुलायम सिंह यादव को सार्वजनिक व लोक कार्यों के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा रहा है।

Latest news
Related news